फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर धूप सेंक रही महिला के गले से छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार दिखाई देते स्नेचर। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। शहर के कृष्णा नगर में दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बाहर धूप सेंक रही बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत बुजुर्ग महिला के बेटे नरेश ने अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरेश ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार दोपहर को भी उसकी 70 वर्षीय मां भिरावा बाई घर के बाहर बैठी धूप सेंक रही थीं। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। उनमें से एक ने बाइक को स्टार्ट रखा और दूसरा उसकी माता के पास आया और आते ही धक्का देकर गले से सोने की दो तोले की चेन छीनकर फरार हो गए। नरेश ने बताया कि ये स्नेेचर कृष्णा नगर से कैंप चौक की तरफ फरार हुए। नरेश ने बताया कि उसकी माता के साथ प्रतिदिन की तरह कुछ देर पहले तक कुछ अन्य महिलाएं भी थीं, लेकिन जब उसकी माता अकेली रह गईं तो इन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। नरेश ने बताया कि उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया तो पता चला कि ये आरोपी सुबह से ही यहां दो से तीन चक्कर लगा चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों ने मास्क पहने हैं। फिलहाल पुलिस ने नरेश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिरावा बाई, जिनके गले से आरोपियों ने छीनी सोने की चेन।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें