फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों ने एक्टिवा चला रही महिला की चेन छीनी

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद चेन स्नेचिंग के आरोपी बाइक सवार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और बाइक सहित फरार हो गए। मामले की शिकायत पीड़िता कर्मो देवी ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी कर्मो देवी ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपनी रिश्तेदार महिला के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जिंदल मॉडल स्कूल में अपने बेटे की छात्रवृत्ति लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक सेक्टर-9-11 की तरफ से आए और बाइक को उल्टे घुमाकर अचानक उसके गले से चेन छीनकर वापस सेक्टर-9-11 की फरार हो गए। वारदात जिंदल मॉडल स्कूल से करीब 200 मीटर पूर्व हुई। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला। इस फुटेज में बाइक सवार दो युवक दिख रहे हैैं। जिनमें नीले रंग की बाइक पर चालक ने हरे रंग की टी-शर्ट और पीछे बैठे युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी है। पुलिस ने कर्मो देवी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें