फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : बसों की जानकारी के लिए डायल करें 8059756208 और 7878364490

Mon, 21 Jul 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। हेल्प डेस्क पर फोन पर बसों की जानकारी देते रोडवेज कर्मचारी अजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। सीईटी देने वाले परीक्षार्थियों को बसों की जानकारी देने के लिए सोमवार से बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र में हेल्प डेस्क शुरू किया गया। यहां चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो अभ्यर्थियों को बसों की जानकारी देंगे।
किसी अभ्यर्थी को बसों की जानकारी लेनी है तो वह अजीत सिंह के नंबर 8059756208, मनोज कुमार के नंबर 8168101813, सुधीर कुमार के नंबर 7878364490 और प्रदीप के नंबर 9812576342 पर संपर्क कर सकते हैं। कर्मचारियों ने अपील कि पहले वह पूछताछ केंद्र के लैंडलाइन नंबर 01662-233285 पर संपर्क करें। यदि इस नंबर पर संपर्क नहीं होता है या फिर बिजी है तो वह कर्मचारियों के नंबर पर ही बात कर सकते है।
विज्ञापन

सोमवार को काफी अभ्यर्थी बसों की जानकारी लेने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। उधर, रोडवेज की ओर से चार कर्मचारियों के नंबर भी जारी किए गए है। ऐसे में अभ्यर्थी संपर्क कर बसों की जानकारी ले सकते है। पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों के नाम और उनके नंबर को चस्पाया गया है।
अभ्यर्थी सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक अजीत सिंह और मनोज कुमार के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक सुधीर कुमार और प्रदीप के नंबर पर जानकारी ले सकते हैं।

100 किलोमीटर से दूर सेंटर वाले अभ्यर्थी एक दिन पहले जा सकेंगे निशुल्क
जिन अभ्यर्थियों के सेंटर 100 किलोमीटर से दूर है। वह परीक्षा से एक दिन पहले भी बसों में निशुल्क जा सकते हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर बस में सफर कर सकते है। यदि महिला अभ्यर्थी के साथ कोई सदस्य जाता है तो उसे आईडी दिखानी होगी। वहीं, रोडवेज परीक्षा के दिन सुबह 3.30 बजे बस स्टैंड से बसें रवाना कर दी जाएगी।
विज्ञापन


1000 से ज्यादा बसें चलाने की योजना
अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज के अलावा परिवहन समिति और स्कूलों की बसों की भी व्यवस्था की गई है। इनमें आरटीए की ओर से परिवहन समिति की करीब 215 बसें और स्कूलों की 600 बसें भेजी जाएगी। वहीं, राेडवेज की 211 बसों का संचालन किया जाएगा। 26 और 27 जुलाई को सीईटी के चलते कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें