कुरुक्षेत्र में छाया रहा कोहरा
गुरुवार सुबह कुरुक्षेत्र में कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता शून्य से कम रही। सुबह छह बजे के बाद कोहरा इतना छा गया कि सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलने लगे। वहीं, नारनौल में पाला पड़ने से ठंड बढ़ गई। हालांकि नारनौल में मौसम साफ रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
अभी रात का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से ऊपर है। आने वाले दिनों में रात्रि के तापमान में गिरावट आएगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे के संबंध में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 25 दिसंबर को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जीद में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, नूंह, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी में येलो अलर्ट रहेगा।