फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यालय से भेजी गई टीम ने 5 घंटे तक टटोली सिविल अस्पताल की नब्ज

Fri, 26 Jan 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
कायाकल्प के तहत दादरी सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची टीम। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से आई दो सदस्यीय टीम ने वीरवार को पांच घंटे तक सिविल अस्पताल की नब्ज टटोली। टीम ने विभिन्न पहलुओं पर सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औचक निरीक्षण करने पहुंची टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजने की बात कही। विभागीय सूत्रों के अनुसार दादरी सिविल अस्पताल का कायाकल्प के तहत पहली बार निरीक्षण हुआ है।
विज्ञापन

एनक्वास और कायाकल्प के तहत राज्य मुख्यालय की ओर से भेजी गई टीम पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करती है। इस बार नागरिक अस्पताल की ओर से कायाकल्प के तहत आवेदन किया गया था। इसलिए मुख्यालय ने वीरवार को रोहतक से डॉ. अंजू और डॉ. शारद की दो सदस्यीय टीम को दादरी नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने भेजा।
टीम सुबह करीब 9:30 बजे अस्पताल पहुंची। टीम ने सबसे पहले अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश द्वार, आपातकालीन कक्ष, रोगी कक्ष, चिकित्सक कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सफाई भी देखी गई। निरीक्षण के दौरान मीडियाकर्मियों के सवाल करने पर टीम सदस्यों ने कुछ भी जानकारी साझा करने से इन्कार कर दिया। दोपहर बाद करीब ढाई बजे तक टीम अस्पताल परिसर में रुकी और इसके बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर किया निरीक्षण
सफाई, मरीजों को मिलने वालीं सुविधाओं, संसाधनों की जांच के साथ टीम ने स्टाफ सदस्यों और मरीजों से भी जानकारी ली। अस्पताल प्रांगण का निरीक्षण कर खामियों और सुविधाओं का पता लगाया। टीम ने यहां का रिकॉर्ड भी जांचा।

कायाकल्प के तहत मिलेगी तीन लाख की राशि
कायाकल्प के तहत किए गए सर्वेक्षण में अगर दादरी सिविल अस्पताल पास होता है तो तीन लाख रुपये की इनाम राशि मिलेगी। एक प्रमाणपत्र भी मिलेगा। तीन लाख की इनाम राशि मरीजों और स्टाफ की सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च की जा सकती है। कायाकल्प में पास होने के लिए 70 या इससे अधिक नंबर चाहिए।


कायाकल्प के तहत टीम निरीक्षण करने पहुंची थी जो लौट चुकी है। निरीक्षण में क्या सामने आया इसी जानकारी मेरे पास नहीं है। टीम अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी और उसके बाद ही रिपोर्ट कार्ड का पता चल सकेगा। - डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें