फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल में कांग्रेस सरकार ने किसानों को जमकर लूटा: बीरेंद्र सिंह

Mon, 02 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने रविवार को यहां राज्य में भाजपा सरकार के एक साल के मौके पर आयोजित रैली मे अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने से पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने हुड्डा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि हुड्डा हमसे 21 सवाल पूछने की बजाए पहले मेरे दो सवालों के जवाब दें। पहला सवाल, अपने कार्यकाल के दौरान बीस हजार एकड़ भूमि में सेक्शन चार-छह जारी करने के बाद उसे वापस क्यों लिया? और दूसरा, इसमें चार हजार एकड़ में 194 सीएलयू क्यों दिए?

राजकीय कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में रिपोर्ट कार्ड पेश करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार की एक भी उपलब्धि गिनाने की बजाए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर ही जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में काग्रेंस ने किसानों को जमकर लूटा, इतनी लूट पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी की दस साल तक अनदेखी की गई। हुड्डा बताएं दस साल में 60 हजार युवाओं को नौकरी दी, उसमें हिसार, सिरसा के कितने हैं? उसकी लिस्ट दें?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीएम रहते हुए हुड्डा ने उन्हें काम नहीं करने दिया, जबकि वे कहते हैं मैंने बीरेंद्र को खजाने की कुंजी दे रखी थी। गौरतलब है कि पूर्व सीएम हुड्डा ने दो दिन पहले एक प्रश्नपत्र बनाकर सरकार से 21 सवाल किए थे और इनका 15 दिन में जवाब मांगा है।

 मैनें हर सीएम से पंगा लिया, इनसे नहीं लूंगा
बीरेंद्र सिंह बोले, मैं तो हर सीएम से पंगा लेता रहा हूं। इस सीएम (मनोहरलाल खट्टर) से नहीं ले रहा क्यों? क्यों कि इस सीएम के आगे पीछे कोई नहीं है। ये सीएम किसके लिए कमाएगा? रामायण का उदाहरण देते हुए बोले, पुराने सीएम अपना पार्ट अदा करके चले गए। अब खट्टर की बारी है। इनकी शक्ल भी हनुमान जैसी है। इनके हाथ में बड़ी वाली गदा हम दे देंगे।

भाजपा वालों अपने किवाड़ बंद कर लो
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व सीएम भजनलाल, बंसीलाल को धक्का दिया तो उन्होंने अलग पार्टी बना ली थी। गुलाबी पगड़ी से पहचान देने वाले अब हुड्डा के साथ भी कांग्रेस वही हाल करने वाली है। यह कहते हुए उन्होंने चुटकी ली कि भाजपा वालों अपने किवाड़ जोर से बंद कर लो।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें