फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वानप्रस्थ संस्था ने मनाया 15-प्रबुद्ध वरिष्ठ सदस्यों का सामूहिक जन्म दिवस

Sun, 04 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान मौजूद वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब के सदस्य।
विज्ञापन
हिसार। वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब परिसर में 15-प्रबुद्ध सदस्यों का जन्मदिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने इन सभी को सम्मानित किया और सभी को शुभकामनाएं दीं। क्लब के महासचिव डॉ. जेके डांग ने मुख्यातिथि को गुलदस्ता भेंट किया। मंच संचालन डॉ. पुष्पा खरब ने सभी सदस्यों की ओर से सभी जन्मदिवस मनाने वाले सदस्यों-कमला सैनी योगेश सुनेजा, डॉ. आरके जैन, डॉ. सुनीता शियोकंद, डॉ. अजीत कुकड़ेजा, सुनीता महतानी, नवीन महतानी, डॉ. इंदु गहलावत सहित अन्य मौजूद रहे। दवीना अमर ठकराल ने अपनी मधुर आवाज में गीत इतनी शक्ति हमें देना दाता... प्रस्तुत किया। राज्य स्तरीय विख्यात गायक डॉ. आरके सैनी ने अपने चिर परिचित अंदाज में गाना महबूबा तेरी तस्वीर किस तरह मैं बनाऊं पेश किया। योगेश सुनेजा, कमला सैनी, इंद्रजीत सिंह सहित अन्यों ने भी गीत गाया। क्लब के उपप्रधान डॉ. अमृत लाल खुराना ने सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें