फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीसीटीवी फुटेज से हत्या के प्रयास मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने वीरवार को महावीर कॉलोनी क्षेत्र में हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी सुमित उर्फ घोला को गिरफ्तार किया। आरोपी सुमित वाल्मीकि बस्ती वार्ड 16 का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उस वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


12 क्वार्टर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक और जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि महावीर कॉलोनी निवासी मोहित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मिठाई लेने जा रहा था तब एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने गलत दिशा से आकर उसे टक्कर मारी और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मिठाई की दुकान के बाहर उसके साथ मारपीट की और सिर पर ईंट से वार किया।

इसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा किया और उसके घर के पास उसे दोबारा पकड़ लिया जहां उन्होंने लोहे की छुरी से उसकी दायीं जांघ पर गहरा वार किया। जब उसके माता-पिता बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी ईंटों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में चार अन्य युवक भी वहां पहुंचे और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से मिली अहम जानकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को महावीर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सुमित उर्फ घोला एक आदतन अपराधी है, और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत दो प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें से एक थाना एचटीएम और दूसरा थाना सिविल लाइन में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें