फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में 4 करोड़ की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 17 Feb 2024 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में करीब चार करोड़ की लागत से 200 अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लेकर 19 फरवरी को परचेज कमेटी की बैठक होगी। जिसमें सीसीटीवी कैमरों की खरीद को लेकर फैसला लिया जाएगा। कैमरे हाई रेजुलेशन के लगाए जाएंगे। विवि में नए और पुराने दोनों कैंपस में ये कैमरे लगाए जाएंगे। इससे विवि की सुरक्षा भी बढ़ेगी। कैमरे लगाने को लेकर सर्वे भी करवाया गया था।
विज्ञापन




सभी सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, लगातार होगी निगरानी

विवि परिसर में करीब 200 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन सबको ऑपरेट करने के लिए कंट्रोल रूम बनाकर उनसे जोड़ा जाएगा। पूरा परिसर कैमरे की कैद में होने से विवि के किसी भी क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत वहां मौके पर पहुंचा जा सकेगा। सभी सीसीटीवी कैमरों का पूरा बैकअप रहेगा और कंट्रोल रूम में लगातार निगरानी रखने के लिए वहां पर दिन-रात कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा कहां-कहां कितने कैमरे लगाए जाएंगे इसके लेकर भी सर्वे करवाया गया था। इसके लिए आईटी सेल को विस्तार दिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद सुरक्षाकर्मियों को भी आसानी होगी। विश्वविद्यालय परिसर में सभी शिक्षण खंडों, हॉस्टलों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, खेल मैदान एवं प्रशासनिक भवन समेत पूरे परिसर में कैमरे लगाए जाएंगे। इससे विश्वविद्यालय की सुरक्षा बढ़ेगी।





180 सुरक्षा गार्ड हैं विवि में तैनात

विश्वविद्यालय में फिलहाल 180 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं जो पूरे परिसर की देखरेख कर रहे हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे लगने से सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी कटौती की जाएगी।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय परिसर में करीब 4 करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर 19 फरवरी को सीसीटीवी खरीदने के लिए प्रचेज कमेटी की बैठक होगी। पूरे परिसर में कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे विश्वविद्यालय की सुरक्षा बढ़ेगी। – प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें