फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जल्द सोनाली फोगाट के परिजनों के बयान करेगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीबीआई टीम ने सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका से संपर्क किया है। सीबीआई टीम जल्द ही हिसार पहुंचकर मृतक सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों से बातचीत कर बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

सोनाली फोगाट हत्याकांड की जांच सीबीआई को 13 सितंबर को सौंपा गया था, जिसके बाद सीबीआई की टीम ने फतेहाबाद में जाकर जांच की। गोवा में होटल जाकर भी जानकारी जुटाई। सीबीआई टीम ने अब सोनाली के भाई रिंकू ढाका से संपर्क किया है। टीम ने जल्द ही हिसार आने की बात कही है, जिसमें परिवार से बातचीत की जाएगी। रिंकू ने बताया कि हमें सीबीआई जांच पर पूरा भरोसा है। परिवार को न्याय मिलेगा।
दूसरी ओर, सोनाली की बहन रुकेश ढाका ने कहा कि समर्थकों से बातचीत कर चुनाव का फैसला लेंगे। चुनाव में नामांकन करने के लिए अभी एक सप्ताह का समय है। हम आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। रुकेश के पति अमन पूनिया ने कहा कि करीब एक महीने पहले आई चिट्ठी पर पुलिस ने कोई जांच नहीं की है। अब दूसरी चिट्ठी आने पर मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सोनाली के समर्थकों से बातचीत के बाद चुनाव में उतरने का फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें