हिसार। तलवंडी राणा गांव के पास ट्रॉली से टकराई हुई बाइक व घायल अवस्था में पड़ा बाइक सवार। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। तलवंडी राणा के पास शाम करीब 7 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से दोनों बाइक सवारों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भिजवाया गया। रात साढ़े 8 बजे तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार से चल रही थी। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड पर ही खड़ी थी। तलवंडी राणा से हिसार की ओर जाते हुए बाइक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे टक्कर मार दी। सदर थाना हिसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।