बहुचर्चित राजेश ऑनर कीलिंग मामले में चंडीगढ़ सीबीआई की टीम ने जली हुई बाइक का रिकॉर्ड कंपनी के शोरूम में खंगाला। यह बाइक मनजीत के नाम से थी। उसका रिकॉर्ड भी सीबीआई साथ ले गई। इस दौरान हिसार में सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट व जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान सीबीआई की टीम के साथ रहे और टीम को मामले से जुड़ी हर जानकारी अपने स्तर पर दी।
चौहान ने बताया कि राजेश व पूनम ने ट्रस्ट के माध्यम से ही अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से लड़की के परिजन नाराज थे। जिसके चलते वर्ष 2017 में राजेश की हत्या कर दी गई थी। सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट ने उच्च न्यायालय में मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। उसी आधार पर सीबीआई की टीम इस जघन्य हत्याकांड की जांच कर रही है। संजय चौहान ने बताया कि राजेश की हत्या में शामिल एक आरोपी मनजीत का होली पर मर्डर हो चुका है। हत्या में शामिल युवती पूनम का एक अन्य रिश्तेदार जेल जाने के डर से आत्महत्या कर चुका है। पूनम ने उस पर पहले ही आरोप लगाया था कि उसके घर के आसपास उसने उसे देखा था। उसके बाद से राजेश गायब हो गया था और उसकी हत्या कर दी गई। सीबीआई सेफ हाउस का रिकॉर्ड भी साथ लेकर गई है। इसके साथ ही डीआई ब्रांच का रिकॉर्ड और मिलगेट थाना में भी सीबीआई ने रिकॉर्ड खंगाला। उल्लेखनीय है कि राजेश ऑनर किलिंग मामले में पूनम के पिता शमशेर सिंह पर रुपये देकर कालिया उर्फ राजकुमार व अन्य से