फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्या मामले में सीबीआई ने बनाए है 104 गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में सीबीआई द्वारा अदालत में पेश की गई चार्जशीट में 104 गवाह बनाए गए हैं। इसमें सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों को भी गवाह बनाया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद सोनाली का भाई रिंकू गोवा के लिए रवाना हो गया है। अदालत में इस मामले में पांच दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सोनाली फोगाट के जीजा अमन पूनिया ने सोनाली की हत्या के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। इस केस में 104 गवाह बनाए गए हैं। सीबीआई द्वारा सोनाली की मां, दोनों भाई, दोनों बहनें, बेटी और मुझे भी गवाह बनाया गया है। इसी संबंध में सोनाली का भाई रिंकू गोवा गया है। फिलहाल सीबीआई या गोवा पुलिस की तरफ से अभी तक हमसे कोई संपर्क नहीं किया है। बता दें कि 23 अगस्त की सुबह सोनाली फोगाट की मौत का समाचार मिला था। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें