फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 16 दिन बाद सीएवी स्कूल मामले की रिपोर्ट डिप्टी डीईओ को सौंपी, जांच अधिकारी मौन

Fri, 16 May 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ व ट्रस्ट प्रबंधन के बीच विवाद का पेंच फंसता जा रहा है। आलम यह है कि 16 दिन बीतने के बाद मामले के जांच अधिकारी एवं हिसार द्वितीय खंड के बीईओ अनिल नेहरा ने रिपोर्ट डिप्टी डीईओ को सौंपी है। साथ ही मामले पर चुप्पी साध ली है। जबकि धरने पर बैठे आक्रोशित पूर्व प्राचार्या सहित 11 सदस्यों ने बीईओ पर ढिलाई बरतने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के आरोप हैं कि जांच अधिकारी जानबूझकर मामले में देरी कर रहे हैं। जबकि गर्मी के मौसम में 42 डिग्री तापमान में विद्यार्थियों-अभिभावकों सहित सभी का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी की देरी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। यह आरटीई नियम का उल्लंघन भी है। साथ ही बताया कि ट्रस्ट प्रबंधन के पूर्व उप प्रधान राधेश्याम ने भी वर्तमान ट्रस्ट प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं। साथ ही ट्रस्ट प्रबंधन के कदम को गलत करार दिया है।
यह है मामला
28 अप्रैल को आर्य समाज ट्रस्ट प्रबंधन ने सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्या सहित 11 सदस्यों को नौकरी से हटा दिया। साथ ही विद्यार्थियों को 11वीं-12वीं कक्षा में दाखिला देने से इंकार कर दिया। रोषित प्राचार्या सहित 11 सदस्य स्कूल परिसर में धरने पर बैठ गए। साथ ही स्कूल की 11वीं-12वीं कक्षा को बंद करने पर विरोध किया। मामले की शिकायत कार्यकारी डीईओ सहित शिक्षा निदेशालय को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने रिपोर्ट डीईओ कार्यालय को सौंप दी है। इस मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता। उच्च अधिकारी ही बताएंगे।
- अनिल नेहरा, जांच अधिकारी एवं हिसार द्वितीय खंड, बीईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें