फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी अध्यापक से फ्रॉड कर रुपये ऐंठने व जान से मारने की धमकी देने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव मोठसरा निवासी सरकारी अध्यापक से फ्रॉड कर रुपये ऐंठने व जान से मारने की धमकी देने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में गांव मोठसरा निवासी मनबीर ने बताया कि उसके पास पिछले 2 महीनों से मोबाइल नंबर 70823-31146 से व्हाट्सएप पर मैसेज आ रहे हैं और 5 हजार रुपये की मांग कर रहे है। बार-बार परेशान करने के कारण उसने बताए गए मोबाइल नंबर पर 2 हजार रुपये डाल दिए। 22 मई की रात को उसके पास फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि उसने 2 हजार रुपये किसको दिए, वह उस लड़की के मामा का लड़का बोल रहा है। फोन करने वाले ने कहा कि जिस लड़की को आपने पैसे दिए और बात की है वे उसे छोड़ेंगे नहीं। 23 मई को उसके पास फोन आया और उसने कहा कि वह उनका फैसला करवा देगा। उसके लिए उसे 2 लाख रुपये देने होंगे। अगर उसने रुपये नहीं दिए तो उसके पास मैसेज व कॉल रिकॉर्ड है, उसे वायरल कर देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने दबाव में आकर उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में 20 हजार रुपये डलवा दिए। अब वे बार-बार फोन, मैसेज व व्हाट्सएप कॉल करके धमकी दे रहे हैं कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो उसे छोड़ेंगे नहीं। घर आकर उसकी बेइज्जती करेंगे एवं उसकी नौकरी छुड़वा देंगे। पुलिस ने मनबीर की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें