फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पराली जलाने पर पाली के किसान के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। नारनौंद थाना क्षेत्र में पाली के अमित कुमार की सवा एकड़ में धान की फसल के अवशेष जलाने पर केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने किसान से 5000 रुपये का जुर्माना भी वसूला है। कृषि विभाग के पर्यवेक्षक विनोद ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा खेतों में पराली के अवशेष जलाने पर 14 अक्तूबर से हिसार प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। 19 अक्तूबर को उन्हें हरसेक द्वारा जीपीएस लोकेशन से पता चला कि पाली में धान की पराली में आग लगाई गई है। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारी, पटवारी, पंचायती राज विभाग से ग्राम सचिव, गांव के सरपंच व नंबरदार की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और किसान पाली निवासी अमित द्वारा पराली जलाई हुई मिली है। जिसको जुर्माना लगाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। खंड कृषि अधिकारी पवन भारद्वाज ने किसानों से आग्रह किया की हमें प्रणाली न जलाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि प्रदूषण पर पूर्ण लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें