फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में तोड़फोड़ करने पर एक नामजद सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 11 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। फव्वारा चौक पर शुक्रवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला आपसी रंजिश है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बड़ाला निवासी विक्रांत ने बताया कि उसका फव्वारा चौक पर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय है। 24 अप्रैल को उसके साथी संजय व अमित का ढाणी कुम्हारान निवासी मोहित व नेकी से झगड़ा हुआ था। जिसमें संजय व अमित को चोटें लगी थीं। इस बारे में शहर थाने में केस भी दर्ज हुआ था और पुलिस ने मोहित व नेकी को गिरफ्तार भी किया था।
इस मामले में ढाणी कुम्हारान निवासी बजरंग ने चार दिन पहले उन्हें धमकी दी थी। शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे विक्रांत अपने साथियों के साथ कार्यालय के ऊपर बने कमरे में आराम कर रहा था। तभी बजरंग अपने 4-5 साथियों के साथ वहां आया और कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगा। आवाज सुनकर वह नीचे आया तो उसने देखा कि बजरंग अपने साथियों के अपने हाथों में गंडासा लेकर मौके से बाइक पर सवार होकर भाग रहा था। बजरंग ने उनके कार्यालय के मुख्य गेट का शीशा, मेज, फ्रिज, कैमरे व अन्य सामान तोड़ दिया। पुलिस ने बजरंग व पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में शुक्रवार को पहले 14 लाख रुपये लूटने की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जांच की तो नकदी लूटने का कोई मामला सामने नहीं आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें