फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: धार्मिक भावनाओं भड़काने के मामले में यू-टूयबर विपिन खुराना, कपिल वत्स, सुरेंद्र सोनी सहित अन्य पर केस दर्ज

Sun, 08 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पड़ाव चौक पर त्रिवेणी के नीचे संरक्षित पशु का कटा सिर मिलने और धार्मिक स्थल पर पथराव की घटना को लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं का अपमान करने की धाराओं में तीन नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता प्रशांत की शिकायत पर यू-ट्यूबर विपिन खुराना, बजरंग दल के पदाधिकारी कपिल वत्स, सुरेंद्र सोनी और अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का अपमान करना, विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव को बाधित करना और सार्वजनिक शांति को भंग करने का केस दर्ज किया है। इस संबंध में गैर राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दो सितंबर को शहर थाना पुलिस में शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में प्रशांत कुमार ने बताया था कि एक राजनीतिक संगठन से जुड़े सदस्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के प्रति नफरत फैला रहे हैं जबकि अब तक किसी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। चुनावी माहौल में कुछ लोग भड़काऊ बयान देकर, नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाह रहे हैं, लेकिन हम इसे सफल नहीं होने देंगे। गैर राजनीतिक संगठनों से जुडे लोगों ने कहा था कि एक सितंबर की सुबह पड़ाव चौक स्थित त्रिवेणी के नीचे गोवंश का कटा सिर मिला था, वहीं इसी दिन रात करीब 10 बजे लाहौरिया चौक स्थित एक धार्मिक स्थल पर पत्थर और बीयर की बोतलें फेंकी गईं।

उसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाओं का अपमान करना, विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव को बाधित करना और सार्वजनिक शांति को भंग करने का प्रयास किया था। पुलिस ने जांच के बाद अब केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बता दें कि यू-ट्यूबर विपिन खुराना ने बाद में मस्जिद में जाकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें