फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोक नाबालिग को तंग करने और धमकी देने के आरोप में दो भाइयों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। खंड के एक गांव में रास्ता रोककर नाबालिग को परेशान करने व धमकी देने के आरोप में दो भाई के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन की बेटी बचपन से ही उसके पास रहती है। उसकी करीब 14 वर्षीय भांजी गांव के राजकीय विद्यालय में पढ़ती है। पीड़ित ने बताया कि उसकी भांजी को पिछले काफी दिनों से उनका घर पड़ोसी एक व्यक्ति तंग व परेशान करता हैं। जब वह स्कूल जाती है तो उसका गली में रास्ता रोककर गलत इशारा करता है और जबरदस्ती फोन पर बात करने का दबाब बनाता है। पीड़ित ने बताया कि फोन पर बात न करने पर नाना व मामा को जान से मरवा देने एवं उसे घर से उठा ले जाने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक जनवरी को सुबह करीब 10 बजे उसकी भांजी ने सारी बात उसे बताई थी। जिस पर वह और उसके पिता पड़ोसी के घर पर बात करने के लिए गए थे तो वहां दोनों भाई मिले। उन्होंने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया और धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों भाईयों को पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें