फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाजपा जिला सचिव और उसके भाई पर नकली डीएपी बेचने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर थाना पुलिस ने गांव चौधरीवाली निवासी बजरंग की शिकायत पर भाजपा के जिला सचिव और गांव के सरपंच कुलदीप डेलू, उनके भाई सुनील डेलू पर नकली खाद बेचने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने कृषि विभाग की गुण नियंत्रक निरीक्षक डॉ. प्रियंका की सिफारिश पर केस द फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर-1985 की धारा-19 के तहत केस दर्ज किया है। कुलदीप डेलू कुलदीप बिश्नोई के कट्टर समर्थकों में शामिल हैं। कुलदीप डेलू भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

किसान बजरंग ने बताया कि 17 जुलाई को सरपंच कुलदीप डेलू के मारुति किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर खाद से भरा ट्रक आया था। ट्रक में खाद के करीब 436 बैग डीएपी था। सरपंच ने कालाबाजारी करते हुए 1500 रुपये के हिसाब से खाद के कट्टे बेचे। कट्टों में वजन व कम ज्यादा होने के चलते किसानों को खाद पर नकली होने का संदेह हुआ। किसानों ने 20 जुलाई को इसकी शिकायत तहसीलदार, पुलिस और कृषि विभाग को दी।
इस बारे में किसानों ने सीएम नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़ जाकर शिकायत दी थी। सीएम के पास शिकायत पहुंचने के बाद 29 जुलाई कृषि विभाग से क्यूसीआई डाॅ. प्रियंका और सहायक पौध संरक्षण अधिकारी अरुण यादव आदमपुर थाने पहुंचकर दो कट्टों से खाद के सैंपल लिए। अब करनाल लैब से रिपोर्ट आई मिली कि भेजे गए सैंपल में एक प्रतिशत भी डीएपी नहीं था। आदमपुर थाना प्रभारी हरीश चंद्र ने बताया कि कृषि विभाग की अधिकारी डॉ. प्रियंका की शिकायत व लैब की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खाद को वापस ले लिया
आरोपी कुलदीप डेलू ने कहा कि मेरे पास किसी का फोन आया था कि पेट्रोल पंप पर एक ट्रक में डीएपी खाद आई हुई है। मैंने गांव में खाद बंटवा दी। हमें पता चला कि कट्टों में वजन कम है, कुछ किसानों ने बताया कि खाद भी नकली लग रही है। एक घंटे बाद ही हमने फोन कर दिया कि आपकी खाद नकली लगी रही है इसे वापस ले जाओ। हमने किसानों के पैसे भी वापस करवा दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें