फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जेल में हवालाती पर हमला करने वाले 8 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेंट्रल जेल-1 में हवालाती सुनील पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आठ नामजद के खिलाफ हत्या प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में विक्रम, सागर, अनु, नरेश, रोहित, अजय, सावन व मोनू पर एफआईआर दर्ज की है। अस्पताल में भर्ती कराए गए सुनील की हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन

सातरोड खुर्द निवासी सुनील ने पुलिस को बयान देकर कहा कि सदर थाना पुलिस ने हत्या प्रयास के मामले में 27 अप्रैल को गिरफ्तार जेल भेजा था। 2 मई को दोपहर 1 बजे जेल के अंदर के डिस्पेंसरी में दवाई लेने गया। दवा लेकर अपने ब्लॉक में जाने लगा तो बाहर 10-15 बंदी मिले। उन लोगों ने हाथ में सुए और पत्थर ले रखे थे। उन्होंने पूछा कि तू सुनील सातरोड वाला है। मैंने हां तो उन लोगाें ने सुए का वार करना शुरू कर दिया। उन हमलावरों ने सुओं से मेरे सिर के पीछे वार किए। हमलावरों ने मेरी कमर व गर्दन पर वार किए। हमलावर मारते हुए कह रहे थे कि तूने हमारे भाई मोनू के 50 लाख रुपये खाकर धोखा किया है। तुम्हें जान से मारेंगे। जेल कर्मचारियों ने मुझे छुड़वाया।
हमारे गांव के मोनू के साथ मेरा पैसे का हिसाब-किताब था। मैंने कई बार उसको हिसाब करने के लिए बोला था, लेकिन मोनू ने हिसाब नहीं किया। सुनील ने आरोप लगाया कि मोनू ने जेल में बंद युवकों से हमला कराया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कविता ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें