फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : दूसरे की जमीन पर लिया लोन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत आठ पर केस 

Tue, 16 Mar 2021 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
विज्ञापन
फ्राड केस। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के हांसी में सदर थाना पुलिस ने दूसरे की जमीन पर लोन लेने के आरोप में हांसी के तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, बैंक मैनेजर और ढंढेरी गांव के नंबरदार समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ढंढेरी गांव निवासी बुजुर्ग सुल्तान सिंह पुत्र मनोहर लाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी ही खेवट के हिस्सेदार रामनिवास पुत्र बिरशाला का एक बेटा सतपाल बैंक में डायरेक्टर था। उन्होंने दूसरे बेटे जोगिंद्र के नाम से उमरा स्थित एक बैंक की शाखा से 15 लाख रुपये का लोन ले लिया।


पिता व बैंक डायरेक्टर पुत्र ने बैंक अधिकारियों व तहसील के अधिकारियों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर लोन ले लिया। यह परिवार कुल जमीन का 1/6 का हिस्सेदार है। जबकि इन्होंने साजबाज करके ½  दिखाकर ऋण ले लिया। इन्होंने उसके हिस्से की जमीन भी उमरा गांव की बैंक शाखा में रहन रख दी। जबकि जमीन उसके नाम है और वह 40 साल से यह जमीन बो रहा है। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार सुखबीर सिंह बूरा (फिलहाल चरखी दादरी जिले के डीआरओ), तत्कालीन नायब तहसीलदार अनिल कुमार परुथी (फिलहाल बरवाला में तहसीलदार)] कानूनगो राजेंद्र सिंह जाखड़, उमरा बैंक शाखा के तत्कालीन मैनेजर ओमप्रकाश जांगड़ा हैं और लोन लेने वाले जोगिंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह के भाई सतपाल व उनके पिता रामनिवास और ढंढेरी गांव के नंबरदार रत्न सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें