भिवानी की बहल अनाज मंडी में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देते कृषि मंत्री जेपी दलाल, डीसी नरेश
बहल। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने बहल और चैहड़ कलां के अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने बहल कस्बे की फिरनियों में 15 लाख रुपये की लागत से एलईडी लाइटों का स्विच दबाकर उद्घाटन किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि कस्बे का शहरीकरण किया जाएगा। इसमें शहरों जैसी तमाम सुविधा दी जाएगी। बहल में सीवरेज व पेयजल की सुविधा के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दलाल ने कहा कि बहल को विकसित बनाने व सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जिन पर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।
गोशाला में दिया 11 लाख रुपये का अनुदान
कृषि मंत्री कस्बे की श्री अलख गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में गोशाला प्रबंधक कमेटी को 6.18 लाख रुपये का चेक भेंट किया और अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गोवंश की रक्षा को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसी के चलते गो सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया गया है। इस मौके पर उपायुक्त नरेश नरवाल भी मौजूद रहे। जेपी दलाल ने खंड के ढाणी सहजमानपुर में बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लिया। कृषि मंत्री ने गजानंद अग्रवाल, सुशील केडिया, सरपंच साधुराम पनिहार, कैलाश गोयनका, मनीष चौधरी, मनमोहन मित्तल मौजूद रहे।