हांसी। काली देवी चौक के समीप वीरवार देर रात एक कार सड़क किनारे बिछाई गई गैस पाइप लाइन से जा टकराई। इससे कार में सवार एक युवक घायल हो गया। हादसा तुड़ी से भरी एक ट्रॉली को ओवरटेक करते समय हुआ। कार जब काली देवी चौक के समीप मॉडल टाउन गेट के सामने पहुंची तो वहां पराली से भरी एक ओवरलोड ट्रॉली सड़क के किनारे खड़ी थी। कार चालक ने जैसे ही ट्रॉली के साइड से निकालने का प्रयास किया तो सड़क किनारे रखी गैस पाइप लाइन से कार टकरा गई। कार में दो युवक सवार थे। जिसमें से एक युवक के सिर में चोटें पहुंची। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।