फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पेड़ से टकराई कार, चालक की गई जान

Sat, 28 Mar 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। गांव केवल के पास शुक्रवार रात कार का संतुलन बिगड़ने से चालक मनदीप सिंह की मौत हो गई। कालांवाली की मास्टर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मनदीप सिंह तलवंडी साबो में रेस्टोरेंट चलाता था। वह रोजाना कालांवाली से तलवंडी साबो जाता-आता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे कार से कालांवाली लौटते वक्त गांव केवल के पास उसकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल मनदीप सिंह को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मनदीप सिंह के पिता गुरमीत सिंह कालांवाली के पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें