अग्रोहा। हिसार से सिरसा मार्ग पर स्थित अग्रोहा फ्लाईओवर से कार गिरने से रविवार शाम को कार चालक पपोसा गांव निवासी अनूप (48) घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
भिवानी जिले के पपोसा निवासी अनूप कुमार ने बताया कि वह अपनी कार में रविवार शाम को गांव से सुसराल हिसार के गांव कुलेरी जा रहा था। अग्रोहा फ्लाईओवर पर ट्रक को ओवरटेक करते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटें आईं। राहगीर ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया। संवाद