फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी कार, युवक बाल-बाल बचा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
गड्ढे में गिरी कार। 
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट में रविवार रात को बरसाती नाले के लिए पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक कार गिर गई। कार में सवार नरेंद्र को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कार चालक नरेंद्र ने बताया कि वह रात लगभग 10 बजे घर लौट रहे थे। यशोदा स्कूल के पीछे गली में उन्हें खोदा गया गड्ढा दिखाई नहीं दिया और कार उसमें गिर गई। नरेंद्र के पिता, रिटायर्ड कैप्टन सज्जन सिंह ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पाइपलाइन डालने के कार्य के दौरान किसी तरह का चेतावनी बोर्ड या संकेत नहीं लगाया गया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद ठेकेदार ने सोमवार सुबह गड्ढे के पास चेतावनी बोर्ड लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना अनिवार्य है ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें