फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डाटा-मोठ रोड पर सड़क हादसे में कार चालक की मौत, दंपती घायल

Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हांसी। गांव डाटा से मोठ गांव के रोड पर दोपहर करीब 12 बजे दो कार के आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं एक दंपती घायल हो गया। दंपती किराये की गाड़ी में गांव मोठ शादी की तैयारियों के लिए जा रहे थे।
कार चालक मृतक मनोज कुमार पाबड़ा गांव का रहने वाला था। उसके शव को हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। सदर थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई की। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पाबड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 9 जनवरी को मोठ गांव में उनके साले की बेटी की शादी है।
विज्ञापन

इसकी तैयारी के लिए वह अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल जा रहा था। उन्होंने गांव के ही मनोज की कार किराये पर की थी। वह सुबह करीब 11 बजे पाबड़ा गांव से चले थे। जब उनकी गाड़ी डाटा गांव पार करते ही मोठ गांव के रोड पर आई तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
राजेंद्र कुमार व उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें लगीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 पुलिस टीम तुरंत तीनों को हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार का नागरिक अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। इस हादसे में राजेंद्र की पत्नी को गंभीर चोट लगी है और उनका पैर टूट गया है। उनका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें