फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चोरी के बाद खरीदी कार, टैब समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, दो सगे भाई

विज्ञापन
हांसी पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी। 
विज्ञापन
हांसी। शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह को सीआईए और शहर पुलिस थाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी पवन, संदीप व सूरज को जेल भेज दिया जबकि आरोपी मंगल और ईश्वर को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के रुपयों से खरीदी कार, सोने चांदी के आभूषण, 18 हजार रुपये और एक टैब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में पवन, सूरज और ईश्वर ने 21-22 जनवरी की रात को माॅडल टाउन स्थित एक बंद आवास को निशाना बनाते हुए ढाई लाख रुपये की नकदी व करीब 70 ग्राम से बने सोने के आभूषण चोरी किए थे। आरोपी मंगल और संदीप ने प्रेम नगर में बंद आवास से 3 लाख 20 हजार रुपये की नकदी, करीब 62.5 ग्राम सोने के जेवरात तथा चांदी की पाजेब, चांदी के सिक्के, चांदी की अंगूठी के अलावा समाधा रोड से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी और टैब चोरी किया था। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि आरोपियों में पवन और मंगल सगे भाई हैं और इनका बड़ा भाई भी चोरी के आरोप में रोहतक जेल में बंद है। पांचों आरोपी नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें