फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के करीबी जोगीराम सिहाग बने चेयरमैन

Sat, 04 Mar 2017 12:00 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
Chairman
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्युु के करीबी जोगीराम सिहाग को सरकार ने हरियाणा हाउसिंग कोऑपरेटिव फेडरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है। मूलरूप से नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव सिसाय के रहने वाले जोगीराम पिछले लंबे समय से हिसार के सेक्टर-15 में रहते हैं।
विज्ञापन

जोगीराम सिहाग की नियुक्ति की सूचना मिलने पर उनके यहां बधाई देने वाले उनके घर पहुंचे। जिला महामंत्री सुुजीत कुमार, अनिल गोदारा, जोगेंद्र पातड़ सहित कई अन्य ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। जोगीराम सिहाग ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताया है। सोनीपत के एक शिक्षण संस्थान से डिग्री प्राप्त की। उसके बाद कुछ समय के लिए सरकारी नौकरी भी की थी। इसके बाद राजनीति में सक्रिय हो गए।
जोगीराम सिहाग ने वर्ष 2000 में नगर पार्षद का चुनाव लड़ा और पार्षद निर्वाचित हुए। वर्ष 2005 में सिहाग ने घिराय विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। वर्ष 2009 में सिहाग नए परिसीमन के बाद जब घिराय हलके को समाप्त कर दूसरे हलकों में समायोजित कर दिया गया उसके बाद बरवाला हलके से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। वर्ष 2009 में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कई आवासीय कालोनियां जोगीराम सिहाग ने विकसित की थीं। उनका शहर में एक होटल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें