घिराय। हिसार में मंगलवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में कैंटर और तूड़ी से भरी ट्राॅली पलट गई। हिसार एयरपोर्ट के पास चंडीगढ़ से सामान लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरा। वहीं मिर्जापुर चौक के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर तूड़ी से भरी ट्राली पलट गई। दोनों हादसों में चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर के सामने अचानक तेज रफ्तार वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। कैंटर खेतों में पलट गया और उसमें लदा सामान दूर तक बिखर गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात सुचारु कराया। दूसरे हादसे में भी ट्राॅली चालक को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। संवाद