फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
डाबड़ा चौक के समीप बस-स्टैंड की तरफ जा रहे ऑटो को डीसी कॉलोनी मोड़ पर पीछे से आ रहे टाटा 407 गाड़ी चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस कारण ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार ड्राइवर और सवार सुनील घायल हो गए, जबकि बरवाला के वार्ड-6 निवासी 30 वर्षीय विरेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सेक्टर 9-11 चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जेे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का कहना है कि विरेंद्र का चाचा सुनील फर्नीचर का काम करता है। वह सातरोड़ कैंट के पास किराए के कमरे में रहता है। इस वजह से वह लगभग अपने चाचा सुनील के पास रह जाता था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे चाचा और भतीजा दोनों ऑटो में सवार होकर बस-स्टैंड की ओर आ रहे थे। रास्ते में आते समय डीसी कॉलोनी मोड़ पर टाटा चालक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। जिस कारण वह ऑटो पलट गया। इसमें विरेंद्र ऑटो से नीचे जा गिरा और उसके ऊपर से टाटा गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल ऑटो ड्राइवर सुनील व विरेंद्र के चाचा सुनील का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बॉक्स
चार सवारी थी ऑटो में
घायल ऑटो ड्राइवर शिव कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि ऑटो में उसके अलावा चार लोग ओर सवार थे। उसने बताया कि टाटा 407 चालक तेज स्पीड से पीछे से आ रहा था, और अचानक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो रिक्शा यूनियन हिसार के प्रधान मान सिंह दुग्गल ने कहा कि सोमवार सुबह 6 बजे उसे ऑटो ड्राइवर द्वारा सूचना मिली थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 9-11 चौकी पुलिस ने मृतक के मामा रामकिशन और मौसी के लड़के संदीप के बयान के आधार पर टाटा 407 चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
परिवार में इकलौता कमाने वाला
मृतक विरेंद्र के परिजनों ने बताया कि विरेंद्र परिवार में कमाने वाला इकलौता था। विरेंद्र के पिता ओमप्रकाश बीमार रहते थे, जिस वजह से कई साल पहले उनका देहांत हो चुका है। विरेंद्र ट्रक-ड्राइवर था। वह अपने घर आने के लिए ऑटो से बस स्टैंड जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें