फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: झज्जर, रोहतक के ध्यानार्थ........ कैंटर ने कार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Mon, 09 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बास क्षेत्र के बांडाहेड़ी मोड़ पर सड़क हादसे के बाद मौके पर खड़ा कैंटर। संवाद - फोटो : नारनौंद
विज्ञापन
बास । बांडाहेड़ी मोड़ के पास रविवार रात तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से कार सवार झज्जर के माता गेट निवासी जतिन (30) और उसके दोस्त गांव सिलानी विकास उर्फ चिन्ना (26) की मौत हो गई। हादसे में तुषार (17) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ये सभी रोहतक जिले के फरमाना खास में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घायल किशोर को गंभीर हालत में अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। वहां से भी परिजनों ने उसको पीजीआई रोहतक में भर्ती करवा दिया। परिजनों के बयान के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
झज्जर के माता गेट निवासी जतिन ने बताया कि उनके चचेरे भाई सन्नी की शादी आठ फरवरी को रोहतक जिले के गांव फरमाना खास में तय थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए परिवार के लोग बरात लेकर फरमाना खास जा रहे थे। उसका बड़ा भाई सचिन अपने दोस्त सिलानी निवासी विकास उर्फ चिन्ना और बहन रीना के बेटे तुषार के साथ कार में सवार होकर पहले ही निकल गए थे। रास्ता भटकने के कारण वे मुंढाल गांव से आगे निकल गए।
विज्ञापन

जब उन्होंने मुंढाल पुल के आगे बने कट से गाड़ी मोड़ने की कोशिश की तभी हिसार की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक कैंटर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन और विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सोरखी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। बास थाना से जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें