फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गढ़ी गांव में नेशनल हाईवे पर कैंटर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गढ़ी गांव में नेशनल हाईवे पर एक कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। चालक ने तुरंत इसकी सूचना डायलॉग 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी सूचना हांसी फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने एक साइड का हाईवे बंद करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 9:30 बजे हांसी से महम की ओर जा रहे कैंटर में गढ़ी गांव के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आपकी लपटें काफी ऊंचाई तक जाने लगी। राहगीरों ने चालक को इशारा करके आग लगने की सूचना दी। आग लगने की भनक लगते ही चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। तभी इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 व बास थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करने शुरू की। इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया। वाहनों को दूसरी साइड से गुजारा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कैंटर चालक सुभाष गोहाना का रहने वाला है। वह कंडम टायरों का काम करता है। जो यह कंडम टायर गोहाना से लेकर आया था और गाड़ी को हांसी खाली करने उपरांत वापस गोहाना जा रहा था। अचानक सीएनजी लीक होने कारण कैंटर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें