फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा हाइवे पर कैंटर और कार की भिड़ंत में एक की मौत एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिरसा हाईवे पर रविवार शाम कैंटर और कार की भिड़ंत हो गई। काबरेल निवासी कार सवार महाबीर की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में काबरेल गांव निवासी राजेश ने बताया कि नागोरी गेट के पास मेरी घड़ियों की दुकान है। मेरे पास शाम छह बजे महाबीर का फोन आया। उसने कहा कि मैं शहर आ रहा हूं। मुझे रास्ते में लेने आ जाओ। मैं उसे लेने के लिए न्योली पुल के पास पहुंचा और उसे कार में बैठा लिया। फिर शहर की तरफ चल पड़े। सिरसा बाईपास पर पीर बाबा मंदिर के पास दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। आसपास के लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने महाबीर को मृत घोषित कर दिया और परिजनों को सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें