फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के लिए खुलवाना होगा अलग बैंक खाता, नामांकन के लिए लगाए जाएंगे 3 हेल्प डेस्क

विज्ञापन
हांसी विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुलभू
विज्ञापन
हांसी। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के लिए बैंक में अलग खाता खुलवाना होगा। चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा रखने के लिए खर्च रजिस्टर भी लगाना होगा। इस रजिस्टर में उम्मीदवार को चुनाव कार्यों पर किए गए तमाम खर्च का पूरा विवरण दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान उम्मीदवार के किए गए खर्च की तीन बार जांच की जाएगी। जिसकी तिथि खर्च पर्यवेक्षक की तरफ से निर्धारित की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुलभूषण बंसल ने कहा कि आगामी 5 सितंबर को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसी के साथ उम्मीदवार 5 से 12 सितंबर तक नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य शुरू होगा। 16 सितंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 1 अक्तूबर को मतदान होगा व 4 अक्तूबर को मतगणना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर 2024 को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी व इसी के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता भी हट जाएगी। इसी दिन से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति 12 सितंबर तक नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए संयुक्त कार्यालय परिसर में तीन हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। ताकि नामांकन पत्र भरने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षण व धार्मिक स्थलों पर चुनावी प्रचार सामग्री लगाना व जनसभाएं करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी सरकारी प्रॉपर्टी व प्राइवेट प्रॉपर्टी पर बैनर नहीं लगाए जा सकते हैं।

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान रैली ,जनसभा, वाहनों व लाउडस्पीकर इत्यादि का प्रयोग करने के लिए अनुमति लेनी होगी। इसके लिए संयुक्त कार्यालय परिसर के भूतल पर स्थित कमरा नंबर 18 में व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शहर में चुनावी रैली करने के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें लघु सचिवालय के पीछे हुड्डा ग्राउंड, तोशाम रोड स्थित ऑटो मार्केट व अनाज मंडी परिसर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार से संबंधित होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए कचहरी चौक, आंबेडकर चौक के पास, जींद चौक के पास, पटेल चौक के पास, काली देवी चौक के पास, जींद चुंगी चौक, हुडा टी पॉइंट, हिसार चुंगी चौक, बस स्टैंड के बाहर की ओर व अग्रसेन चौक के पास स्थल निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित स्थलों के अलावा शहर में किसी भी जगह चुनाव प्रचार सामग्री लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें