फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल में बनेगा कैंसर अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप जांगड़ा
विज्ञापन

हिसार। जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 80 करोड़ की लागत से पांच एकड़ में नया कैंसर अस्पताल बनेगा। इस अस्पताल में कैंसर के सामान्य इलाज से लेकर ऑपरेशन तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कैंसर संबंधित नया अस्पताल 50 बेड का होगा। हालांकि भविष्य में 100 बेड की व्यवस्था किए जाने की योजना है। इस अस्पताल के बनने से हिसार जिले के अलावा सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद सहित आसपास के जिले के मरीजों को फायदा मिलेगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अगले साल 2020 के अंत तक यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। इसका डिजाइन फाइनल हो चुका है, अब इसी हिसाब से भवन तैयार होगा।
अस्पताल को बनवाने में जिंदल ग्रुप चेयरपर्सन और पूर्व विधायक सावित्री जिंदल और समता पुरुषोत्तम अग्रवाल व ममता मधू सुधन फाउंडेशन का भी सहयोग रहेगा। अस्पताल में अभी एक महीने में 30 नए और लगभग 150 पुराने मरीज कैंसर संबंधी जांच के लिए आते हैं। शुरुआती इलाज के बाद इन मरीजों को अन्य निजी एवं महंगे अस्पतालों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

प्रदेशभर में इस तरह के कैंसर स्पेशलिटी अस्पताल कैथल, झज्जर, रोहतक में है और अब हिसार में होगा। मरीजों को इलाज के लिए राजस्थान में भी जाना पड़ता है। कैंसर मरीजों का इलाज लंबा चलने के कारण उन्हें रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी एवं जांच के लिए हर एक या दो माह में चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में अग्रोहा में अस्पताल बनने से मरीजों की भागदौड़ कम होगी और पैसा भी बचेगा। (संवाद)
हम रिसर्च भी करेंगे : डॉ. गीतिका
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की निदेशिका डॉ. गीतिका दुग्गल ने बताया कि इस अस्पताल में हम कैंसर से संबंधित शोध कार्य भी कर सकेंगे। हम बीमारियों और नई दवा के संबंध में शोध करेंगे। कैंसर में कौन सी दवा काम करेगी और कैसे मरीज को कौन सी दवा मरीज को दी जाए, इस तरह के इलाज एवं ऑपरेशन की नई विधि अपना सकेंगे।
यह सुविधाएं मिलेंगी
अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई, मैमोग्राफी, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, न्यूक्लीयर मेडिसन, पेट स्केन आदि मशीनरी की सुविधा होगी। साथ ही जांच के लिए स्पेशलिस्ट चिकित्सक एवं हर तरह की सर्जरी की सुविधा मिलेगी।
अलग से होगी नई भर्ती
मेडिकल कॉलेज में इस समय नोर्मल ऑपरेशन ही किए जाते हैं। यदि कोई मरीज गंभीर होता है तो उनको रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ता है। वहीं, इसके लिए स्पेशलिस्ट चिकित्सक एवं स्टाफ की अलग से नई भर्ती निकाली जाएगी। मगर इस समय अस्पताल में अलग से कोई स्पेेशलिस्ट चिकित्सक नहीं है।
विज्ञापन

कैंसर अस्पताल के लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है। अब केवल अस्पताल पर काम शुरू होना बाकी है। हमारे यहां पर ऑपरेशन एवं इलाज की सभी सुविधा उपलब्ध होगी। अभी भी मरीज आ रहे हैं, लेकिन यहां पर सामान्य ऑपरेशन ही होते हैं। गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है। - डॉ. गीतिका दुग्गल, निदेशक, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें