फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे का साया रोकने के लिए चलेगी मुहिम

Tue, 10 Nov 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बच्चों के सपनों को नशे के अंधकार से बचाने और उनके सुनहरे भविष्य की राह सुरक्षित करने के लिए अब स्कूलों में जागरूकता की नई पहल की जाएगी। इसके तहत सीबीएसई से जुड़े सरकारी और निजी स्कूलों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होंगे।
विज्ञापन




इनमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे। जागरूकता सत्रों में विद्यार्थियों को विभिन्न नशीले पदार्थों के प्रकार और उनके सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान बताए जाएंगे।

उन्हें समझाया जाएगा कि नशे की शुरुआत अक्सर दोस्तों के दबाव, गलत संगत या जिज्ञासावश कुछ नया आजमाने से होती है। शुरुआत में सामान्य लगने वाली यह आदत धीरे-धीरे लत बन सकती है और इससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि नशे का असर केवल शरीर तक सीमित नहीं रहता। इससे मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है। पढ़ाई में एकाग्रता घटती है और विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसका असर पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है।

ना कहने का साहस ही सुरक्षित भविष्य की पहली सीढ़ी

अभियान में विद्यार्थियों को साथियों के दबाव में आकर नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने और किसी भी प्रलोभन को दृढ़ता से ठुकराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें यह भी समझाया जाएगा कि नशे से जुड़ी किसी समस्या को छिपाने के बजाय समय रहते परिजनों और शिक्षकों से साझा करना चाहिए। स्कूल प्रबंधन को कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का लक्ष्य विद्यार्थियों को जागरूक बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

::::::::::::::::::::::::

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना समय की जरूरत है। कम उम्र में गलत आदतों से बचाव के लिए उन्हें सही जानकारी और मार्गदर्शन देना जरूरी है। हमारा प्रयास है कि बच्चे जागरूक बनें और अपने भविष्य के प्रति जिम्मेदार निर्णय लें। - नीरू, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर, हिसार।
विज्ञापन




☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें