फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पूरा होगा स्कूल वाहनों की जांच का अभियान : मनदीप कौर

Tue, 16 Apr 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी के लिए प्रशासन की ओर से जिला में स्कूलों की बसों में मापदंड चेक करने का अभियान चलाया हुआ है। तीन दिनों में 191 बसों को चेक किया जा चुका है और यह कार्य लगभग एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मनदीप कौर ने दी। उन्होंने बताया कि 55 बसों के लगभग 5 लाख रुपये के चालान भी किए गए हैं और साथ 13 बसों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

मनदीप कौर ने कहा है कि पिछले दिनों महेंद्रगढ़ जिले में हुई दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। ऐसी घटना दोबारा न हो, यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे समाज की नींव है और हमारा भविष्य भी। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए हर प्रयास किए जाने चाहिए। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों की बसों में मापदंड जांच करने के लिए अभियान चलाया हुआ है।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित सभी स्कूलों को अपनी बसों में इन मानदंडों को पूरा करना होगा। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन को गंभीरता दिखानी होगी, ताकि अभिभावक बिना चिंता के अपने बच्चों को स्कूल भेज सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें