मंडी आदमपुर। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के सदलपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि व किसान कल्याण विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जिलास्तरीय किसान मेला लगाया गया। मेले में जिला हिसार के विभिन्न गांव के 600 से ज्यादा किसान, विद्यार्थी, महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान मोटे अनाज को थाली में शामिल करने का आह्वान किया गया।
मेले में कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार ने किसानों को मोटे अनाज के महत्व, भविष्य की खेती की तकनीक, प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया। एसडीओ डॉ. सोमप्रकाश ने किसानों को मोटे अनाज उगाने व समोटे अनाज को अपनी थाली में शामिल करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. बजरंग शर्मा, डॉ. सतपाल, डॉ. नीरज, बीएओ डॉ. बलवान, डॉ. ओपी नेहरा, डॉ. कुलदीप, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सतबीर कुंडू, डॉ. बृजलाल, डॉ. राधेश्याम, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।