फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसानों से जल्द फार्मर आईडी बनवाने का आह्वान

Mon, 07 Sep 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। बालसमंद उप तहसील के नायब तहसीलदार धर्मपाल ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का दौरा किया। उन्होंने फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया का जायजा लिया और किसानों को इसके प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पटवारी मुकेश कुमार के साथ पहुंचे अधिकारियों ने किसानों से जल्द फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि कृषि भूमि वाले किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि सरकार विभिन्न लाभों को फार्मर आईडी से जोड़ रही है। इससे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। यह सहायता वास्तविक और पात्र किसानों तक पहुंचाने में मदद करेगा। धर्मपाल ने किसानों से अपील की कि वे अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर फार्मर आईडी बनवाएं।
विज्ञापन

कई योजना का मिलेगा लाभ :

फार्मर आईडी से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। कृषि अनुदान सहित अन्य सरकारी योजनाओं में भी सुविधा होगी। भविष्य में डीएपी, यूरिया जैसी खाद और सब्सिडी वाले कृषि उपकरण भी इससे जोड़े जा सकते हैं। हरियाणा सरकार के मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर भी यह महत्वपूर्ण होगी। इससे किसान की जमीन और कृषि संबंधी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें