फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरे सीए का मौत ने नहीं छोड़ा पीछा, रास्ते में एंबुलेंस ट्रक से टकराई, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

विज्ञापन
विजय बंसल। (फाइल फोटो) - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी। कस्बे में बुधवार को दर्दनाक हादसे ने कठोर दिलों को भी रुलाने को मजबूर कर दिया। हुआं यू कि 25 वर्षीय युवक जो हाल ही में सीए बना था, वह अपने मकान की छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे हिसार के लिए रेफर कर दिया गया। जब उसे एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था तो रास्ते में एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई। दूसरी एंबुलेंस से उसे हिसार ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिवानी के वार्ड-8 निवासी विजय बंसल बुधवार को अपने मकान की छत पर खड़े थे। अचानक वह जाल से नीचे गिर गए। उनका सिर जमीन में लगा, जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए तो हिसार के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से हिसार ले जा रहे थे तो बड़वा गांव से कुछ दूरी पर एंबुलेंस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इसके बाद एंबुलेंस में सवार लोगों और गंभीर घायल विजय को दूसरी एंबुलेंस के जरिए हिसार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। विजय के दो और भाई हैं और वह भी सीए बन चुके हैं। बुधवार देर शाम गमगीन माहौल में विजय के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें