फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीए अजय गोयल बने एनआईआरसी हिसार शाखा के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) की संस्था एनआईआरसी की हिसार शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सीए अजय गोयल को चेयरमैन, सीए विशेष भारद्वाज को वाइस चेयरमैन, सीए राजेश सिहाग को सचिव, सीए सुनील गोदारा कोषाध्यक्ष और सीए प्रतीक आर्य को एनआईसीएएसए चेयरमैन नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीए अजय गोयल ने कहा कि एनआईआरसी संस्था सीए और सीए के विद्यार्थियों के प्रति पूरी तरह समर्पित है और संस्था आईसीएआई से तय मानकों के अनुरूप कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि एनआईआरसी वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय लेखांकन, कराधान और अन्य वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयासरत है।
सीए अजय गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि एनआईआरसी समय-समय पर कार्यशालाएं, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रही है, और इस परंपरा को जारी रखते हुए वित्तीय संस्थाओं और सीए विद्यार्थियों के लिए आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनआईआरसी की नई कार्यकारिणी के गठन पर निवर्तमान चेयरमैन सीए अमन बंसल समेत कई अन्य सीए फर्मों और वित्तीय संस्थाओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें