फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर चिट्ठी डालकर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कपड़े के शोरूम संचालक के घर बदमाशों ने जान से मारने की चिट्ठी डाली, जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस व्यापारी के भाई से इसी महीने 6 मई को फोन पर दस लाख की चौथ मांगी गई थी।
विज्ञापन


वकीलान बाजार में कपड़ा व्यापारी विष्णु के भाई विजय मोहन के घर बदमाशों ने एक चिट्ठी भेजी है। मंगलवार देर शाम यह चिट्ठी उनके घर डाली गई, जिसमें लिखा है ‘तेरी दुकान पर काम करने वाले सोनू को हम 30 मई से पहले मार देंगे। तुम्हें सोनू अधिक प्रिय है। तुमने उसकी शादी भी कराई है।’

व्यापारी विजय मोहन के बालसमंद रोड स्थित न्यू अग्रसेन कॉलोनी के मकान नंबर 8 में यह चिट्ठी डाली गई। चिट्ठी को लेकर विजय मोहन अपने भाई विष्णु व अन्य व्यापारियों को लेकर मंगलवार देर रात सिविल लाइन थाने पहुंचे। चिट्ठी को पुलिस को साैंपा। अपनी शिकायत में विजय मोहन ने कहा कि उसके भाई विष्णु से 6 मई को बदमाशों ने दस लाख की चौथ मांगी थी। अब फिर से बदमाश उन्हें डराकर पैसा वूसलना चाहते हैं।
विज्ञापन


व्यापारी ने शिकायत में बताया कि सोनू उसका भतीजा है। वह उसके दोस्त का लड़का है। अपने दोस्त को सगे भाई की तरह से मानता है। सोनू उनकी दुकान का काम भी संभालता है। सोनू की सुरक्षा की जाए।
सुरक्षा के लिए गनमैन
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दो गनमैन दिए हैं। एक गनमैन व्यापारी विष्णु के साथ लगाया गया है। दूसरा व्यापारी सोनू की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। दोनों गनमैन मंगलवार देर रात से ही ड्यूटी पर लगा दिए गए हैं।

व्यापारी विष्णु को 6 मई को मोबाइल पर मैसेज भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को हल कर लिया था, जिसमें रंगदारी मांगने वाले नारनौंद क्षेत्र के  गांव मोठ का अरुण गिरफ्तार किया था।

3 मई को होटल संचालक विवेक अग्रवाल से भी बदमाशों ने मंथली मांगी थी। जिसके बाद विवेक अग्रवाल को दो गनमैन दिए गए थे।

23 अप्रैल को बदमाशों ने दिल्ली गेट पर व्यापारी प्रमोद बंसल से बंदूक दिखाकर एक लाख 25 हजार रुपये छीने थे, जिसमें अब तक खुलासा नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद व्यापारी खौफजदा हैं। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को बैठक करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें सुरक्षा के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस रणनीति तैयार करने की मांग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें