फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 साल से गढ़ बने आदमपुर को भेदने के लिए उतरेंगी भाजपा, कांग्रेस,आप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के गढ़ आदमपुर में 1968 के बाद भजनलाल परिवार के अलावा कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका है। हरियाणा बनने के बाद यह चौथा उपचुनाव होगा। पिछले 51 साल से आदमपुर भजनलाल परिवार का गढ़ है। यहां 15 बार चुनाव हुए, जिसमें तीन उपचुनाव हुए। आदमपुर के 1 लाख 63 हजार मतदाता तीन नवंबर को तय करेंगे कि इस बार गढ़ पर किसका राज होगा।
विज्ञापन

वर्ष 1968 के बाद यहां अब तक 12 सामान्य व 3 उपचुनाव हुए। इन सभी में भजनलाल परिवार विजयी रहा। इस सीट से चौधरी भजनलाल 9 बार, उनकी पत्नी जसमा देवी एक बार, बेटे कुलदीप बिश्नोई चार बार और बहू रेनुका बिश्नोई एक बार विधायक बनीं। वर्ष 1987 में जब लोकदल को 85 सीट मिली तब भी इस सीट को जसमा देवी बचाने में सफल रही थीं। कुलदीप बिश्नोई हरियाणा जनहित पार्टी बनाने के बाद भी लगातार इस सीट को जीतते रहे हैं।
कांग्रेस से पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई इस बार भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई के परिवार पर ही भरोसा जताएगी। गठबंधन सरकार अपने पिछले 8 साल में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांगेगी। वहीं कुलदीप बिश्नोई चौधरी भजनलाल की चौधर के नाम पर वोट मांगेंगे। 26 साल से सत्ता की दूरी को खत्म करने के लिए जनता के बीच जाएंगे। बता दें कि गठबंधन सरकार बरोदा और ऐलनाबाद का उपचुनाव हार चुकी है। यह तीसरा उपचुनाव है जिसमें सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है। ऐसे में कुलदीप बिश्नोई के सामने भी अपना गढ़ बचाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

आप पहली बार उतरेगी मैदान में
आम आदमी पार्टी यहां पहली बार मैदान में उतरेगी। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य को मुद्दा बनाएगी। आप ने परिवारवाद पर भी हमला बोलने की रणनीति बनाई है। इसमें एक ही परिवार के 51 साल से राज को खत्म कर आम आदमी को विजयी बनाने के नाम पर वोट मांगेगी।
कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के नाम पर मांगेगी वोट
कांग्रेस यहां सत्ता परिवर्तन के नाम पर वोट मांगेगी। इस बार पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा की टीम आदमपुर में सक्रिय है। कांग्रेस कुलदीप पर जनता को धोखा देने पर सबक सिखाने के नाम पर वोट मांगेगी। कांग्रेस गठबंधन सरकार के वादे अधूरे रहने, किसानों के मुद्दे, पूर्व सीएम हुड्डा के विकास कार्यों को गिनाकर वोट की अपील करेगी।
विज्ञापन

आदमपुर के उपचुनाव
वर्ष 2011
प्रत्याशी पार्टी वोट स्थान
रेनुका बिश्नोई हजकां 48757 प्रथम
कुलबीर बैनीवाल कांग्रेस 23508 द्वितीय
रामसिंह बसवाना इनेलो 20209 तृतीय
वर्ष 2008
चौधरी भजनलाल हजकां 50757 प्रथम
रणजीत सिंह कांग्रेस 30508 द्वितीय
संपत सिंह इनेलो 20209 तृतीय
वर्ष 1998
भजनलाल कांग्रेस 48102 विजेता
मास्टर हरि सिंह हविपा 34525 द्वितीय
राजेश गोदारा इनेलो 5209 तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें