फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों पर हमलाकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिलगेट एरिया स्थित नई सब्जी मंडी के गेट नंबर दो के सामने रविवार रात को चार हमलावरों ने दो दोस्तों पर हमलाकर घायल कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में भारत नगर निवासी हरीश ने बताया कि मैं फर्नीचर का काम करता हूं। रविवार रात पौने दस बजे नई सब्जी मंडी के गेट नंबर 2 के पास दोस्त सतीश और आकाश के साथ मौजूद था। आकाश सामने वाली दुकान से सामान लेने चला गया। कुछ देर बाद आकाश की आवाज सुनाई दी। दोनों मौके पर पहुंचे तो देखा कि दीपक और उसके साथी आकाश के साथ मारपीट कर रहे हैं। बीच बचाव करने लगे तो मेरे साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। दीपक ने ईंट उठाकर मेरे सिर पर मारी। बाद में मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें