फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति रोकने पर भड़के कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गैस एजेंसियों की ओर से होटलों और ढाबों को कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए जाने पर हरियाणा व्यापार मंडल ने कड़ा रोष जताया है। मंगलवार को सेक्टर-14 में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए कारोबारियों ने आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल, ढाबा और अन्य खाद्य व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। यदि गैस सिलिंडर नहीं मिलेंगे तो इन कारोबारों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में 125 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में कॉमर्शियल सिलिंडर 1968 रुपये में दिया जा रहा है। इसके बावजूद पिछले दो दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं। होटल संचालकों ने बताया कि उन्हें न तो होटल संचालन के लिए और न ही शादी समारोहों के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि गैस एजेंसियों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर गैस आपूर्ति रोकने से संबंधित पत्र भी वायरल हो रहे हैं। इस संबंध में गैस कंपनियों के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग अवधि 25 दिन कर दी गई है, जबकि कई बड़े परिवारों में सिलिंडर 15 से 20 दिन में ही खत्म हो जाता है।
बैठक में पवन गर्ग, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल, रामनिवास सोनी (हिसार), हीरालाल शर्मा (सिरसा), राजेंद्र ठकराल (टोहाना), महावीर कंप्यूटर (जींद), राजीव गुप्ता (कैथल), राजेंद्र गुप्ता (नरवाना), अशोक नारंग (फतेहाबाद), रमेश खुराना (रोहतक), सोनू ग्रोवर (रानिया), धर्मवीर मलिक (पानीपत) और नरेश गर्ग (भिवानी) सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कंपनी का पक्ष
एचपीसीएल की ओर से उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे संदेश में कहा गया है कि ईंधन की कमी को लेकर फैलाए जा रहे दावे भ्रामक और निराधार हैं। कंपनी के अनुसार देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और ईंधन का समझदारी से उपयोग करना हमेशा लाभदायक होता है।
नोडल अधिकारी काॅमर्शियल गैस आपूर्ति की निगरानी कर रहे हैं। संस्थानों को की जा रही आपूर्ति का ब्योरा जुटा रहे हैं। घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर कोई परेशानी नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग 25 दिन में की जा रही है।
विज्ञापन

- अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें