हांसी। हांसी सब डिपो में सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए रोडवेज द्वारा रात डेढ़ बजे से ही बसों को विभिन्न रूटों पर रवाना किया जाएगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, नारनौल, महेंद्रगढ़ जैसे जिलों के लिए बसें रवाना की जाएंगी। सब डिपो में इसके अलावा जिन जिन रूटों पर जाने के लिए परीक्षार्थियों की मांग आएगी मौके पर उन रूटों पर बसें भेजी जाएंगी। बसें परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को लेकर वापस आएंगी।