फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोरोनाकाल से बंद हिसार से नाथूसरी चोपटा के लिए बस हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोनाकाल से बंद पड़ी हिसार से नाथूसरी चोपटा जाने वाले बस फिर से शुरू की गई है। रविवार शाम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस चलने से यात्रियाें को काफी राहत मिली है। संजीव ने कहा कि इस बस के लिए लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुनीष एलावादी, नंबरदार विनोद बैनीवाल, जिला यातायात प्रबंधक प्रीतम, ड्यूटी निरीक्षक सरवन आदि मौजूद रहे। बस हिसार से शाम 3:40 बजे रवाना होकर अग्रोहा, आदमपुर, दड़ौली, चूली बागड़ियां, चूली कला्, चूली खुर्द, गदली, रामसरा और जांडवाला होते हुए नाथूसरी चोपटा पहुंचेंगी। बस पहुंचने का समय शाम 6:40 बजे है। इसी प्रकार वापसी में यह बस सुबह 7:30 बजे नाथूसरी चोपटा से रवाना होकर सुबह 10:30 बजे हिसार पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें