फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की साइड लगी तो बस के शीशे तोड़े

Fri, 29 Nov 2013 07:19 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना में राजीव गांधी कॉलेज के पास जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ लोगों ने परिवहन समिति की बस को रुकवा कर उसके शीशे तोड़ दिए और चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तोड़-फोड़ व मारपीट करने वाले चार लोगों को काबू कर लिया। पुलिस ने चालक की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ मारपीट करने वाले, तोड़फोड़ करने वाले और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। झगड़े का कारण कार को साइड लगना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


गांव ढांडाखेड़ी निवासी बीरेंद्र सिंह ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवहन समिति की बस पर चालक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को वह बस को उचाना से लेकर जींद की तरफ आ रहा था। राजीव गांधी कॉलेज के पास 12 लोगों ने बस को रुकवा लिया और हॉकी व डंडों से बस के शीशे तोड़ डाले और उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



पुलिस ने चालक बीरेंद्र की शिकायत पर उचाना कलां निवासी सुशील, जगबीर, रामदिया, शमशेर, गांव उचाना खुर्द निवासी सुरेंद्र, गांव सुदकैन कलां निवासी कुलबीर, गांव संगतपुरा निवासी सुभाष, गांव खेड़ी मसानिया निवासी राकेश और राजेश प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर जगबीर, शमशेर, सुरेंद्र और कुलबीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें